छत्तीसगढ़ राज्य प्राचीनकाल से ही अपनी कला और संस्कृति के लिए पृथक पहचान रखता है। यह क्षेत्र भारत संघ में अपनी जनजातीय बहुलता, खनिज एवं वन संपदा में सम्पन्नता तथा सांस्कृतिक विविधता के लिए अपना विशेष स्थान रखता है। इस क्षेत्र की भौगोलिक एवं सांस्कृतिक विशेषता तथा क्षेत्रीय जनता के आशान्वित विकास की संभावनाओं को लेकर “मध्यप्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2000” के तहत छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया गया। छत्तीसगढ़ अपने मूल राज्य मध्यप्रदेश से 44 वर्षों बाद पृथक होकर भारतीय संविधान के अनुच्छेद-3 के तहत 1 नवम्बर, 2000 को भारत का 26वां राज्य बना। छत्तीसगढ़ राज्य का नाम अनुसूची-1 में दर्ज करने हेतु 84वां संविधान संशोधन किया गया था।

सामान्य जानकारी

• गठन – 1 नवम्बर, 2000 (भारत संघ का 26वां राज्य- छत्तीसगढ़)
    27वां राज्य – उत्तराखण्ड (9 नवम्बर 2000)
    28वां राज्य- झारखंड (15 नवम्बर 2000)
    29वां राज्य- तेलंगाना (2 जून 2014)

• राज्य गठन के समय देश में नौवीं पंचवर्षीय योजना लागू थी।

• राजधानी – रायपुर

• क्षेत्रफल – 1,35,192 वर्ग कि.मी.

• भारत के क्षेत्रफल का – 4.11%

• मध्यप्रदेश के क्षेत्रफल का – 30.47%

• क्षेत्रफल के आधार पर – भारत का 10वां राज्य

• विश्व में समान क्षेत्रफल वाला देश – यूनान (Greece)

• राज्य का सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला जिला – राजनांदगांव

• राज्य का न्यूनतम क्षेत्रफल वाला जिला – दुर्ग

• राज्य की जनसंख्या – 2,55,45,198